Sports

डा. एडवर्ड मिलेनबी क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरुषों की ट्रॉफी गुगलिप राइडर्स के नाम

गुगलिप राइडर्स की टीम ने शानदार प्रर्दशन करते हुए डा. एडवर्ड मिलेनबी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। सोमवार 29 जनवरी को खेले गए मैच में कीनमाइंड इन्हैंसर की टीम को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ गुगलिप राइडर्स की टीम पुरुषों की ट्रॉफी अपने नाम करते हुए चैंपियन बन गई है। टीम के मालिक पंकज प्रसून ने ट्रॉफी को स्वर्गीय डा नित्यानंद को समर्पित किया है।

गौरतलब है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा गुगलिपिड डा नित्यानंद द्वारा ही खोजी गई थी। इस दवा के नाम पर ही टीम का नाम रखा गया था। जाने माने वैज्ञानिक डॉ. नित्यानंद का हाल ही में लखनऊ में निधन हो गया था।

सोमवार को खेले गए फाइनल मैच में तीन मां एनहांसर ने 15 ओवरों में सारे विकेट खोकर 84 रन बनाए। शादाब अहमद ने तीन ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट डॉक्टर संतोष कुमार ने तीन ओवर में 12 रन लेकर दो विकेट और सोवन घोष को एक विकेट प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें: सीडीआरआई में होगा अनोखा सीपीएल टूर्नामेंट

85 रनों का पीछा करने उतरी गुगली राइडर्स की टीम ने डॉक्टर संतोष कुमार के 39 गेंदों में बनाए गए 37 रनों के बदौलत यह मैच एक ओवर शेष रहते 14 ओवरों में ही छह विकेट से जीतकर पुरुष वर्ग की एडवर्ड मिलनबी ट्रॉफी अपने नाम की।

img 20240129 2001023634066121775729815

टीम के ओनर पंकज प्रसून ने इस ट्रॉफी को स्वर्गीय पद्मश्री डा नित्यानंद को समर्पित किया। गुगलिप राइडर्स टीम का नाम उन्हीं के द्वारा विकसित दवा गुगलिपिड के नाम पर रखा गया था जो कि कोलेस्ट्रॉल कम करने की एक महत्वपूर्ण औषधि है..

img 20240129 2001329191334168782111879

स्टाफ क्लब के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि संस्थान के स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button