भारतस्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा के लिए ईएमटी और पायलट पदों पर भर्ती

सेवा प्रदाता संस्था की ओर से बड़ी संख्या में ईएमटी और पायलट के पदों पर की जा रही है भर्ती।

उत्तर प्रदेश में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवाओं में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।

अमर उजाला अखबार में प्रकशित विज्ञापन के अनुसार लखनऊ में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

दिनांक 30 व 31 जनवरी को ईएमटी के पद पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट के साथ किसी भी विषय में स्नातक है। इसके अलावा बीफार्मा, नर्सिंग या अन्य कोई पर मेडिकल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके बाद दिनांक 1 व 2 फरवरी को पायलट या ड्राइवर के पदों पर भर्ती की जाएगी। पायलट बनने के लिए कम से कम 8वी पास होना अनिवार्य है, और चार पहिया वाहन चलाने का लाइसेंस भी होना चाहिए।

दोनों ही पदों पर भर्ती कैलाश पैलेस, निकट शनि मंदिर,

हिंद नगर, सेक्टर सी 1, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड , लखनऊ में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक भर्ती की जाएगी।

भर्ती के लिए अपने सभी शैक्षिक कागजात ओरिजनल और एक एक फोटोकॉपी और चार पास पोर्ट साइज फ़ोटो लाना अनिवार्य है।

img 20240125 wa00245863771561457679293

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के साथ ही 1962 वेटेरिनरी यूनिट संचालन की जिम्मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेस संस्था को दी है। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से ही संपूर्ण उत्तर प्रदेश में निःशुल्क एम्बुलेंस का संचालन किया जा रहा है और लोगों को एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button