Health

सीएसआईआर-सीडीआरआई ने मलिहाबाद के ग्रामीणों के लिए लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

170 से अधिक लोगों ने कराया निःशुल्क जांच

LUCKNOW: सीएसआईआर-केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CSIR-CDRI), लखनऊ की ओर से बुधवार को प्राथमिक विद्यालय, नई बस्ती, धनैवा, मलिहाबाद में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ज्ञानिक चेतना के प्रसार और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सीएसआईआर-जिज्ञासा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजत किया गया।

इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को मधुमेह, मोटापा और जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था, जो वर्तमान समय में सभी आयु वर्गों में तेजी से फैल रही हैं।

सीडीआरआई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों और पीएचडी स्कॉलर्स ने बीपी, ब्लड शुगर (Blood sugar) और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) की जांचें कीं। इसके साथ ही प्रतिभागियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।

170 से अधिक ग्रामीणों ने इस शिविर में भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सभी प्रतिभागियों को जांच रिपोर्ट के आधार पर व्यक्तिगत परामर्श दिया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षिकाओं, ग्राम प्रधान श्री विपिन कुमार तथा स्थानीय समुदाय की भागीदारी अहम रही। ग्रामीणों की सक्रिय उपस्थिति ने यह सिद्ध किया कि अब गांवों में भी स्वास्थ्य जागरूकता और रोकथाम के प्रति गंभीरता बढ़ रही है।

सीएसआईआर-जिज्ञासा के अंतर्गत यह पहल न केवल सीडीआरआई की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि विज्ञान को आम जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास भी है, विशेष रूप से ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button