World

वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अध्यक्ष Ajay Banga करेंगे ‘देश के ग्रोथ इंजन’ का साक्षात्कार

शुक्रवार को वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा पहुंचेंगे लखनऊ, सीएम योगी, मुख्य सचिव व स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात कर कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

Lucknow: उत्तर प्रदेश, जो कभी बीमारू राज्यों की श्रेणी में गिना जाता था, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, निवेश, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी परिवर्तन को वैश्विक मंच पर पहचान मिलने लगी है।

इसी कड़ी में वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अध्यक्ष अजय बंगा (Ajay Banga) का दौरा प्रदेश की तरक्की के वैश्विक मान्यता की एक बड़ी मुहर के रूप में देखा जा रहा है। शुक्रवार को वह लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी, वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न समुदायों से संवाद करेंगे।

अपनी एक दिनी यात्रा के दौरान वह लखनऊ तथा बाराबंकी का भ्रमण कर विभिन्न मुलाकातों, बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश की उन्नति और प्रगति की अनवरत यात्रा में भागीदारी के विषय पर उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात होगी। इसके अतिरिक्त अन्य कई कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता होगी।

स्टेकहोल्डर्स व महिला समूहों से करेंगे संवाद

वर्ल्ड बैंक (World Bank) के अध्यक्ष अजय बंगा (Ajay Banga) दिल्ली से लखनऊ शुक्रवार सुबह आएंगे। यहां ताज होटल में वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह मुख्य सचिव की उपस्थिति में स्टेकहोल्डर्स के साथ राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह सीएम योगी से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। यहां वह बैठक व भोज में भी हिस्सा लेंगे।

इसके बाद वह चिनहट ब्लॉक के टेक होम राशन (टीएचआर) प्लांट का दौरा करेंगे। बंगा टीएचआर यूनिट के भ्रमण के दौरान वहां की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न आयामों की जानकारी लेंगे। यहां पोषण बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी वह अवगत होंगे। यहां से वह बाराबंकी के रजौली में मधुमक्खी पालन केन्द्र का वह दौरा करेंगे और महिला समूहों से संवाद करेंगे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button