UP

अयोध्या में रामायण की जीवंत झलक प्रस्तुत कर रहा सुनील्स रामायण वैक्स म्यूजियम

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में स्थापित सुनील्स रामायण वैक्स म्यूजियम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह संग्रहालय रामायण काल की घटनाओं, पात्रों और भारतीय संस्कृति को मोम की जीवंत प्रतिमाओं के माध्यम से प्रदर्शित कर रहा है।

म्यूजियम के संस्थापक एवं प्रसिद्ध वैक्स शिल्पकार सुनील कंडलूर ने बताया कि उनका पहला वैक्स म्यूजियम वर्ष 2005 में तमिलनाडु में स्थापित किया गया था। इसके बाद वर्ष 2010 में लोनावला (पुणे, महाराष्ट्र) में एक नई शाखा खोली गई, जहां वर्तमान में लगभग 100 मोम प्रतिमाएं प्रदर्शित हैं। इसके अतिरिक्त केरल के त्रिशूर में भी एक वैक्स म्यूजियम संचालित है।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में स्थापित सुनील्स रामायण वैक्स म्यूजियम उनका एक स्वप्न परियोजना है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संग्रहालय का उद्घाटन किया जाना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय रहा है।

IMG 20260620 WA0021

म्यूजियम में कुल 200 प्रतिमाओं को प्रदर्शित करने की योजना है, जिनमें से वर्तमान में लगभग 40 प्रतिमाएं दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। इन प्रतिमाओं के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे श्रद्धालु एवं पर्यटक भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत से रूबरू हो सकें।

सुनील कंडलूर वर्ष 2001 से वैक्स मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं। स्व-शिक्षित कलाकार के रूप में उन्होंने भारत में वैक्स मॉडलिंग को नई पहचान दिलाई है तथा देश का पहला वैक्स म्यूजियम स्थापित करने का श्रेय भी उन्हें प्राप्त है। अब तक वे 400 से अधिक मोम प्रतिमाओं का निर्माण कर चुके हैं।

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह संग्रहालय रामायण के इतिहास और संस्कृति को समझने का एक अनूठा माध्यम बन रहा है। अयोध्या के धर्म गुरुओं भाजपा नेताओं ने अयोध्या में वैक्स म्यूजियम के उद्घाटन पर हर्ष प्रकट किया है।

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button