दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के तीन प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के सौरव दास, आशुतोष रांका और आजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया | जंतर-मंतर मामला

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका और राष्ट्रीय प्रभारी आजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, उन पर अनधिकृत प्रवेश, बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन और सरकारी अधिकारी के काम में बाधा डालने के आरोप हैं।
सीजेपी (CJP) की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह के अनुसार, तीनों को रात करीब तीन बजे निजी वैन में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने लाया गया। गिरफ्तारी के समय उन्हें वकीलों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। रत्ना सिंह का कहना है कि पुलिस “ऊपर से मिले आदेशों” के आधार पर एक खास ‘रूलबुक’ के हिसाब से काम कर रही है और कानून को दरकिनार कर रही है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर सिर्फ तिरंगा फहराने गए लोगों को हिरासत में लिया गया और करीब 24 घंटे तक उन्हें किसी वकील से मिलने या गिरफ्तारी के आधार बताए जाने की अनुमति नहीं दी गई।
#WATCH | Delhi: Ratna Singh, Head of Legal Affairs, CJP, says, "We are currently witnessing the Delhi Police operating according to a specific 'rulebook', one dictated by orders from above. They set the law aside to follow this rulebook. We saw how people who went to Jantar… pic.twitter.com/9uR4UUR8Oa
— ANI (@ANI) October 13, 2026
जंतर मंतर पर अब प्रदर्शन की अनुमति नहीं
जंतर-मंतर को हाल ही में दिल्ली पुलिस के सर्कुलर के जरिए विरोध प्रदर्शन के निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला लिया गया। नए निर्धारित स्थल रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और शाहदरा स्थित सीबीडी मैदान बताए गए हैं। सर्कुलर जारी होने के अगले दिन सीजेपी के सदस्यों ने बंद गेट पर चढ़कर जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर तीनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “कोई भी चीज उनका हौसला नहीं तोड़ सकती।” रत्ना सिंह का आरोप है कि पुलिस ने आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सुबह से मौजूद वकीलों को भी मिलने से रोका। थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी लगातार यही कहते रहे कि वे ऊपर से मिले आदेशों के तहत काम कर रहे हैं।
Cockroaches @AjinkyaCJP, @AshutoshRanka & @SauravDassss inside the parliament street police station. Nothing can break their spirits.
What a cool picture @whattalawyer pic.twitter.com/aMtdwZb9Ip
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 13, 2026
जंतर मंतर पर बड़े आंदोलन से देना पड़ा था इस्तीफा
जून और जुलाई में सीजेपी ने जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन किया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। गिरफ्तार किए गए तीनों सदस्य उसी आंदोलन से जुड़े हैं। रत्ना सिंह का कहना है कि मौजूदा गिरफ्तारियां “अवैध” हैं और आरोपित अपराधों में से कोई भी वास्तव में नहीं हुआ। उनके अनुसार, यह लोगों को डराकर प्रदर्शन से रोकने की कोशिश है।
तीनों को सुबह अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। कानूनी सूत्रों के अनुसार, उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे जाने की भी आशंका है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें



