UP

जनता दर्शन में सीएम योगी ने 125 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने 125 लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक सीएम खुद चलकर पहुंचे। एक-एक कर समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्र लिए और पास में खड़े अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। समस्या लेकर आए लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया- चिंता मत करिए, सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

जनता दर्शन में लोगों के प्रार्थना पत्र लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध, निष्पक्ष और संतुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि जनता की समस्याओं पर तेज कार्रवाई हो और समाधान ऐसा हो जिससे लोगों को संतुष्टि मिले। गोरखनाथ मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम दीपावली प्रवास के दौरान आयोजित हुआ, जहां आम नागरिक सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात रख सके।

इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्चस्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्यार, दुलार और आशीर्वाद के साथ चॉकलेट दीं। अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद कर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जन समस्याओं पर संवेदनशीलता और तेज कार्रवाई दोनों जरूरी हैं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button