ब्रज में 10 नवंबर को भव्य गोवर्धन पूजा, गोवर्धन महाराज को लगेगा अन्नकूट का भोग

मथुरा। दीपावली के पांच दिवसीय पर्व के बीच पूरा ब्रज क्षेत्र अब गोवर्धन पूजा की तैयारी में जुटा है। इस वर्ष मंगलवार, 10 नवंबर को ब्रज में गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन होगा। इस मौके पर श्रद्धालु अन्नकूट का विशेष भोग तैयार कर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज को अर्पित करेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, और उनकी सुविधा व सुगम आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए जाते हैं।
ब्रज में गोवर्धन पूजा पर उमड़ेगी आस्था
दीपावली के अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा की छटा ब्रज में सबसे अलग और दर्शनीय होती है। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, योगी सरकार के लगातार प्रयासों से ब्रज क्षेत्र में त्योहारों का पौराणिक वैभव एक बार फिर पूरी भव्यता के साथ लौट आया है। सरकार का कहना है कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों से त्योहारों का आयोजन सुरक्षित और निर्बाध ढंग से हो पा रहा है।
रंगोत्सव से जन्माष्टमी तक, बदली ब्रज की तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ब्रज भूमि के प्रमुख पर्व पहले से ज्यादा उल्लास और धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव हो, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हो या राधाष्टमी, सरकार के मुताबिक इन मौकों पर की गई व्यवस्थाओं ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित और दिव्य अनुभव दिया है, जिससे ब्रज के सांस्कृतिक गौरव को नई पहचान मिली है।
अन्नकूट के भोग के साथ गोवर्धन लीला का स्मरण
पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। तभी से हर साल गोवर्धन महाराज की पूजा की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत ब्रज के मंदिरों और घरों में अन्नकूट का भोग लगाया जाता है और गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना होती है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




