Health

एसजीपीजीआई और ईशा फाउंडेशन में MoU, फैकल्टी-स्टाफ के लिए हर महीने 20 हठ योग सत्र

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान ने फैकल्टी, रेजिडेंट्स और स्टाफ के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए ईशा फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। बुधवार को एचजी खुराना ऑडिटोरियम में संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. आर.के. धीमन ने डीन प्रो. मनोज जैन और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. आर. हर्षवर्धन की मौजूदगी में समझौते को अंजाम दिया।

इसके तहत ईशा फाउंडेशन के प्रशिक्षित हठ योग शिक्षक हर महीने 20 सत्र आयोजित करेंगे। इनमें उप योग और अंगमर्दन के चुनिंदा अभ्यास कराए जाएंगे, ताकि कर्मचारी इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकें। निदेशक प्रो. धीमन ने कहा कि योग समग्र स्वास्थ्य बेहतर बनाने के साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन और डिस्लिपिडेमिया जैसी जीवनशैली की बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है।

डीन प्रो. जैन ने क्रियान्वयन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हर्षवर्धन ने बढ़ती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग की जरूरत बताई। ईशा फाउंडेशन की पूर्णकालिक स्वयंसेवक महिमा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। समन्वय नोडल अधिकारी डॉ. शालीन कुमार सिंह तथा सह-नोडल अधिकारी डॉ. स्वस्ति तिवारी और डॉ. निधि तेजन ने किया।

संस्थान प्रशासन इसे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बेहतर बनाने तथा स्वस्थ कार्यस्थल की दिशा में कदम मान रहा है। समापन पर फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने संगीत प्रस्तुति भी दी।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button