HealthUP

करियर डेंटल कॉलेज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी पर CDE कार्यक्रम, 200 से अधिक डेलीगेट्स ने सीखीं आधुनिक तकनीकें

लखनऊ। करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (करियर डेंटल कॉलेज) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग ने इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (IPS) की उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के साथ मिलकर दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर विशेष सतत दंत चिकित्सा शिक्षा (CDE) कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विभिन्न डेंटल कॉलेजों के 200 से अधिक डेलीगेट्स, पीजी छात्र, रेजिडेंट डॉक्टर और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए।

डॉ. गोपाल गोयल ने बताए इम्प्लांट के प्रोस्थेटिक विकल्प

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अतिथि वक्ता डॉ. गोपाल गोयल का व्याख्यान रहा। उन्होंने “डेंटल इम्प्लांट्स के लिए प्रोस्थेटिक विकल्प” विषय पर विस्तार से जानकारी दी, प्रतिभागियों को डेंटल इम्प्लांटोलॉजी की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया और मरीजों के पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) में इसके लाभों पर प्रकाश डाला।

केजीएमयू प्रोफेसर ने बताया इम्प्लांट का बढ़ता महत्व

केजीएमयू के प्रोफेसर और IPS यूपी स्टेट ब्रांच के सचिव डॉ. कमलेश्वर सिंह ने मरीजों को बेहतर और स्थायी दंत उपचार देने में डेंटल इम्प्लांट्स के बढ़ते चिकित्सीय महत्व को रेखांकित किया।

आयोजन अध्यक्ष डॉ. कौशिक कुमार पांडेय ने डेंटल इम्प्लांटोलॉजी में समग्र पेशेंट मैनेजमेंट और आधुनिक सर्जिकल पद्धतियों पर अपने अनुभव साझा किए। IPS यूपी स्टेट ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. रघुवर दयाल सिंह ने समाज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके दीर्घकालिक लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया।

करियर डेंटल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. अज़मत अली ने संस्थान में रूटीन पेशेंट केयर के उच्च मानकों पर विचार रखे और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र चोपड़ा, IPS यूपी स्टेट ब्रांच के कोषाध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर अग्रवाल, करियर इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज के प्रबंध निदेशक डॉ. अफसर सिद्दीकी और करियर डेंटल कॉलेज, लखनऊ की प्राचार्या डॉ. बालासुंदरी श्रीधर मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:

कार्यक्रम के संचालन में संकाय सदस्य डॉ. फौजिया, डॉ. शैली त्यागी, डॉ. अभिषेक कटियार, डॉ. उमर और विभिन्न दंत चिकित्सा महाविद्यालयों से आए अतिथि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

आयोजकों के अनुसार, यह सीडीई कार्यक्रम भावी दंत चिकित्सकों और विशेषज्ञों के बीच डेंटल इम्प्लांटोलॉजी के व्यावहारिक और चिकित्सीय ज्ञान को समृद्ध करने में अहम साबित हुआ।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button