
लखनऊ, 24 नवंबर 2026। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की जोन स्तरीय कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता 26 से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के इस तीन दिवसीय आयोजन में सीनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विभिन्न जनपदों से चयनित विद्यार्थी इन मुकाबलों में उतरेंगे।
जिला स्तर का पहला चरण हो चुका है
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रतियोगिताओं का पहला चरण 18 और 19 नवंबर को जनपद स्तर पर आयोजित किया जा चुका है। वहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता अब जोन स्तर पर खेलेंगे। मुकाबलों में खिलाड़ी अपनी क्षमता, रणनीति और टीम भावना का प्रदर्शन करेंगे। पढ़ाई के साथ खेल को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ाने का उद्देश्य बताया गया है।
यह भी पढ़ें:
- यूपी स्टेट शतरंज चैंपियनशिप में चमके युवा सितारे
- South Asian Karate Championship: लखनऊ के खिलाड़ियों का बांग्लादेश में जलवा, टीम काता में जीता Gold
- बोच्चिया फेडरेशन कप में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन
नोडल अधिकारी संभालेंगे आयोजन
जोन स्तर पर आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित संयुक्त अथवा उप निदेशक समाज कल्याण को नोडल अधिकारी के रूप में दी गई है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिता के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का विवरण निदेशालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें



