UP

ओवैसी-चंद्रशेखर कट्टरता फैलाकर समाज बांटना चाहते हैं: सांसद प्रकाश पाल और मंत्री असीम अरुण

लखनऊ। भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर तीखा हमला बोला है। दोनों ने आरोप लगाया कि ये नेता कट्टरता और जाति-धर्म की राजनीति फैलाकर समाज को बांटना चाहते हैं। प्रकाश पाल ने कहा कि ओवैसी-चंद्रशेखर भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असीम अरुण के अनुसार इनका असली मकसद जनता की सेवा नहीं, समाज को तोड़ना है।

प्रकाश पाल बोले- ओवैसी 21वीं सदी के जिन्ना हैं

सांसद प्रकाश पाल ने कहा कि ओवैसी हमेशा से बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे मुगल आक्रांताओं के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने ओवैसी को 21वीं सदी का जिन्ना बताया और कहा कि उनका उद्देश्य सांप्रदायिकता फैलाना तथा देश-प्रदेश को दंगे की आग में झोंकना है। पाल के मुताबिक मोहम्मद अली जिन्ना को अपना आदर्श मानने वाले ओवैसी का उत्तर प्रदेश में मंसूबा कामयाब नहीं होगा।

उन्होंने सवाल उठाया कि ओवैसी को संविधान की चिंता अब कैसे हो गई। उनके अनुसार ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे नेता समाज में कट्टरता फैलाकर देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। पाल का दावा है कि भारत विरोधी विदेशी ताकतें पहले इंडिया गठबंधन को अपने एजेंट की तरह इस्तेमाल करती थीं और अब उस प्रयोग के कमजोर पड़ने पर राहुल गांधी व अखिलेश यादव को दरकिनार कर ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे चेहरों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन विपक्षी दलों के जरिए प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य जिहादी गतिविधियों के लिए जमीन तैयार की जा रही है। उनका कहना था कि जनता इस चाल को समझ रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी।

असीम अरुण: धर्म और जाति की राजनीति से समाज नहीं चलता

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना को नहीं समझ पाए हैं। उनके अनुसार ओवैसी की राजनीति धर्म पर और चंद्रशेखर की राजनीति जाति पर टिकी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं।

असीम अरुण ने कहा कि इस जोड़ी का मकसद सेवा करना नहीं, जाति और धर्म के नाम पर देश को तोड़ना है। उन्होंने जिन्ना और जोगेंद्रनाथ मंडल की जोड़ी का हवाला देते हुए कहा कि उनके बहकावे में आकर पिछड़े समाज के कई लोग उस समय पाकिस्तान चले गए थे और बाद में वहां उन्हें कठिन जीवन जीना पड़ा। अरुण के अनुसार ओवैसी और चंद्रशेखर भी उसी रास्ते पर चलने वाले नेता हैं।

यह भी पढ़ें:

मंत्री ने कहा कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती, इसलिए चुनाव में हर मोहल्ले में सभी वर्गों से समर्थन मांगती है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता ऐसे बहरूपियों के झांसे में नहीं आएगी और 2027 में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button