UP

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की कार्यकारिणी परिषद गठित, कैफुल वरा अंसारी फिर बने चेयरमैन

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की कार्यकारिणी परिषद के गठन को स्वीकृति दे दी है। परिषद में गोरखपुर के चौधरी कैफुल वरा अंसारी को एक बार फिर गैर सरकारी सदस्य के रूप में चेयरमैन नामित किया गया है। दोबारा यह जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

पदेन सदस्यों में वित्त, भाषा और शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अथवा सचिव, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी पूर्णकालीन अध्यक्ष, उर्दू शिक्षा निदेशालय के निदेशक और उर्दू अकादमी के सचिव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पंडित दीनदयाल विश्वविद्यालय और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष भी पदेन सदस्य होंगे।

गैर सरकारी सदस्यों में कई जिलों के नाम शामिल

गैर सरकारी सदस्यों में लखनऊ के मो. नईम, खुर्शीद आलम और शादाब आलम, बिजनौर के डॉ. इमरान सलमानी, पीलीभीत की फरहा नाज, फतेहपुर के मोईन अहमद खान, बुलंदशहर के नदीम अख्तर, संत कबीर नगर के जिरगाम खान, रामपुर के वसीम खान, अमरोहा के महमूद हसन उर्फ बब्बू मंसूरी, अंबेडकरनगर की चांदनी बानो और मऊ के जुलकर नैन अंसारी का नाम है।

चौधरी कैफुल वरा अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले भी उन पर भरोसा किया था और पिछले कार्यकाल में वे उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करते रहे। नए कार्यकाल में भी वे मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी पहली प्राथमिकता अकादमी के लंबित कामों को पूरा करना होगा। प्रकाशन के लिए रुकी पुस्तकों को गति दी जाएगी। बच्चों की छात्रवृत्ति, पुस्तकों पर पुरस्कार और लेखकों-साहित्यकारों के सम्मान से जुड़ी लंबित योजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने साहित्यकारों को दी जाने वाली पेंशन का दायरा बढ़ाने और लेखकों की पांडुलिपियों के प्रकाशन को तेज करने की भी बात कही। उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए अकादमी के बैनर तले एक बड़ी साहित्यिक संगोष्ठी कराने और महान साहित्यकारों व शायरों के जीवन तथा योगदान पर पुस्तकें प्रकाशित करने की योजना उन्होंने रखी है।

यह भी पढ़ें:

अकादमी के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और अधूरी मांगों के समाधान पर भी विशेष ध्यान देने का आश्वासन चेयरमैन ने दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और नामित सदस्यों के साथ संवाद और सहयोग से कामकाज को सुचारु व पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि उर्दू भाषा और साहित्य के विकास के लिए ठोस काम हो सके।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button