India

रेजांग ला पवित्र अस्थि‍ रज कलश यात्रा: यादव समाज की एकजुटता की दिशा में बड़ा कदम

शताब्‍दी समारोह कार्यक्रम और रेजांग ला पवित्र अस्थि‍ रज कलश यात्रा को एक-एक वर्ष के लिए विस्‍तार दिया गया

गाजियाबाद : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में रेजांग ला पवित्र अस्थि‍ रज कलश यात्रा को एक वर्ष के लिए विस्तारित करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ शताब्‍दी समारोह कार्यक्रम काे भी एक वर्ष के लिए विस्‍तार दे दिया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्‍वपन कुमार घोष जी और शताब्दी समारोह समिति के अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में इस यात्रा का उद्देश्य यादव समाज को संगठित करना और महासभा की पहुंच को जिला व राज्य स्तर तक विस्तारित करना है।

उन्‍होंने कहा है कि रज कलश यात्रा एक महत्‍वपूर्ण कार्यक्रम है। यात्रा को सभी राज्‍यों में यादव निर्वासित सभी ग्रामों तक ले जाना है। यह संभवत: विश्‍व की सबसे अधिक दूरी तय करने का रिकार्ड बना सकती है।

महासभा के महासचिव दिनेश यादव जी ने बतया कि इस यात्रा को और प्रभावशाली बनाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले में रज कलश यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में संयोजक नियुक्त किए जाएंगे, जो क्षेत्रीय समिति का गठन करेंगे और यात्रा के संचालन में सहयोग करेंगे।

यात्रा की मुख्य विशेषताएं :

प्रत्येक जिले में संयोजक की नियुक्ति की जाएगी, जो रथ यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

यादव समाज के युवा, महिलाएं और बुजुर्गों को यात्रा में जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

प्रत्येक गांव में पूर्व सूचना देकर भव्य स्वागत की तैयारी की जाएगी।

रथ यात्रा के दौरान अहीर रीजनमेंट बनाने के लिए इसके प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जाएगा और पंचायतों से समर्थन प्राप्‍त किया जाएगा।

यात्रा के संचालन में युवा, महिला, छात्रों व पूर्व सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और सैनिकों, महिलाओं और वरिष्ठ जनों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।

समाज के लिए ऐतिहासिक पहल

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की यह पहल समाज की एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महासभा के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य न केवल यादव समाज में संगठनात्मक मजबूती लाना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को महासभा के उद्देश्यों से जोड़ना भी है।

महासभा के पदाधिकारियों ने यादव समाज के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button