HealthIndia

कश्मीर में आतंकवादी हमले के विरोध में KGMU में शांति मार्च का आयोजन

Lucknow: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (Lucknow), लखनऊ में Pahalgam Terrorist attack मामले में शिक्षक, कर्मचारी, डॉक्टर और छात्र एक साथ आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट हैं। शिक्षक, कर्मचारी और छात्र सब एकजुट होकर कश्‍मीर में आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की हत्या के विरोध में आयोजित शांति मार्च निकालेंगे।

KGMU टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव, डॉ. संतोष कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार चिकित्‍स विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और नर्सिंग स्टाफ 24 अप्रैल को शाम 4 बजे एकजुट होकर मुख्य द्वार से शहीद स्मारक तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे। इस पहल को विश्वविद्यालय के अन्य संगठनों जैसे कर्मचारी परिषद, रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और नर्सिंग संघ का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है।

KGMU कर्मचारी परिषद ने इस शांतिपूूर्ण मार्च को समर्थन दिया है। कर्मचारी परिषद की ओर से जारी पत्र में इस आतंकी घटना को मानवता के विरुद्ध बताया गया और कड़ी निंदा की गई। परिषद ने कहा कि “निर्दोष नागरिकों की हत्या सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है। हम इस कायरतापूर्ण कृत्य के विरोध में एकजुट हैं और आतंकवाद के विरुद्ध सशक्त आवाज़ उठाना हमारा कर्तव्य है।”

शांति मार्च में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के सदस्य भाग लेंगे और देश में शांति, एकता और सह-अस्तित्व के संदेश को बल मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इस आयोजन की जानकारी दी गई है और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्राक्टर और पुलिस चौकी को सूचित किया गया है।

यह मार्च एक प्रतीकात्मक कदम है, जो न केवल आतंकवाद के विरुद्ध विरोध प्रकट करता है बल्कि समाज को एकजुट होकर शांति की ओर अग्रसर होने का आह्वान भी करता है। यह पहली बार है कि केएजयू के शिक्षक और कर्मचारी सब एक साथ किसी मामले पर शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button