UP

टीचर्स सेल्फ केयर टीम करेगी दिवंगत शिक्षक के परिवार को 50 लाख तक की मदद

अमावां ब्लॉक के कोडरा अहिरन में कार्यरत रहे प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर को किया जाएगा सहयोग

रायबरेली। शिक्षकों के लिए समर्पित टीम टीएससीटी की तरफ से इस बार जिले के अमावां ब्लॉक के कोडरा अहिरन में कार्यरत रहे दिवंगत प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर को किया जाएगा।शिक्षक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत टीचर्स सेल्फ केयर टीम रायबरेली ने अमावा ब्लॉक के दिवंगत शिक्षक शमीम अख्तर के आवास पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कार्य सम्पन्न किया। निरीक्षण के उपरांत टीम ने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

जिला संयोजक अनुराग मिश्र ने जानकारी दी कि आगामी 15 मई से शुरू होने वाले सहयोग अभियान के अंतर्गत शमीम अख्तर जी के परिवार को 50 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

जिला प्रवक्ता अखिलेश चौरसिया एवं जिला मीडिया प्रभारी शशांक त्रिवेदी ने बताया कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम अब तक 306 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 128 करोड़ रुपये की सहायता पहुंचा चुकी है। यह सहायता टीम से जुड़े शिक्षकों द्वारा स्वैच्छिक रूप से मात्र 16-16 रुपए सहयोग करके सीधे नामित परिजनों के खातों में दी जाती है।

जिला सह-संयोजक हनी गुलाटी, संगीता अग्रहरि एवं ज्ञान सागर मिश्र ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में सक्रिय है और दिवंगत शिक्षक के परिवार को त्वरित आर्थिक राहत पहुँचाने में पूर्ण रूप से समर्पित है।

प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी सुनीति सिंह ने टीम की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका शुभारंभ प्रयागराज के समर्पित शिक्षकों विवेकानंद, सुधेश पांडे, संजीव रजक एवं महेंद्र वर्मा द्वारा किया गया था। वर्षों से टीम की तरफ से कोरोनो के बाद से यह टीम सतत रूप से दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की मदद कर रही है। इस मौके पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद यादव व उनके परिजन मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button