HealthUP

NEET UG 2025: लखनऊ के तीन सगे भाई बहनों को नीट में मिली सफलता, एक साथ तीनों बनेंगे डॉक्‍टर

LUCKNOW: लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी तीन सगे भाई बहनों ने एक साथ नीट (NEET UG 2025) में कामयाबी हासिल कर माता पिता का नाम रोशन किया है। इंदिर नगर के पंकज वैश्‍य के बेटे कार्तिक वैश्‍य ने अपने दूसरे प्रयास और उनकी दो जुड़वा बेटियों रिद्धी और सिद्धी ने अपने पहले ही प्रयास में नीट क्‍लियर किया है। तीनों भाई बहनों का एक साथ डॉक्‍टर बनने का सपना पूरा होगा।

 

इंदिरा नगर के तीन भाई बहनों ने परिवार को गौरवान्वित किया है। नीट में इंदिरा नगर के ये तीन होनहार छा गए है। उनके पिता पंकज ने बताया कि बेटे कार्तिक का यह दूसरा अटेम्‍प्‍ट था। अच्‍छी रैंक आई है जिससे उसे मनपसंद कॉलेज मिल जाएगा।

उन्‍होंने बताया कि तीनों बच्‍चों ने परिवार को तीन गुनी खुशियां दी हैं। कार्तिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

पंकज ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों ने इंटरमीडिएट के साथ ही अपनी पहले ही प्रयास में नीट एग्‍जाम क्लियर किया है। यह बड़े गौरव की बात है। तीनों बच्‍चे अब एक साथ डॉक्‍टर बनेंगे।

पंकज ने बताया कि उनकी बेटियों  रिद्धी और सिद्धी ने अपने पहले ही प्रयास में नीट में सफलता हासिल की है। दोनों की अच्‍छी रैंक आई है और दोनों एमबीबीएस में एडमिशन लेना है।

बोर्ड एग्‍जाम में किया टॉप

पंकज ने बताया कि उनकी दोनों ही बेटियों ने इंटरमीडिएट बोर्ड में भी टॉप किया था। दोनों ही बेटियों ने जागरण पब्लिक स्‍कूल गोमती नगर से सीबीएसई बोर्ड से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की है। बोर्ड रिजल्‍ट में दोनों बेटियों ने टॉप किया है। जिसके लिए उन्‍हें हाल ही में स्‍कूल में सम्‍मानित किया गया है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button