UP

स्कूल जाना चाहती हूं, आप मेरा एडमिशन करा दीजिए

Lucknow: यूं तो हर दौरे, निरीक्षण, कार्यक्रम में बच्चों को देख योगी आदित्यनाथ उनसे मिलते, हालचाल जानते, पढ़ाई के बारे में पूछते, फिर चॉकलेट देते, लेकिन सोमवार को एक अलग ही वाकया हुआ। बच्ची से मुख्यमंत्री के संवाद को देख सभी ने योगी के बालमन की तारीफ की तो बच्ची की हाजिर जवाबी पर मुस्कुरा उठे।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान मुरादाबाद से वाची नाम की नन्ही बच्ची अपनी बात लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंची। हर एक फरियादी के पास पहुंच रहे मुख्यमंत्री जब इस बच्ची के पास पहुंचे तो उसे देख सबसे पहले हालचाल पूछा, फिर उसका भी प्रार्थना पत्र लिया और पढ़ा।

मेरा एडमिशन करा दो

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाची से पूछा कि तू, स्कूल नहीं जाना चाहती है। इस पर बच्ची बोली-नहीं, मैं स्कूल जाना चाहती हूं। मैं यह कह रही थी कि आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दो। मुख्यमंत्री ने पूछा, किस क्लास में। 10वीं या 11वीं में, बच्ची ने तपाक से उत्तर दिया-अरे, मुझे नाम नहीं पता। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद को प्रार्थना पत्र सौंपा और कहा कि इस बच्ची का एडमिशन हर हर हाल में कराओ। मुख्यमंत्री का यह रूप देख ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादी भी एक मिनट के लिए अपनी पीड़ा भूल मुस्कुरा उठे।

योगी जी ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी

मुरादाबाद से आई वाची से पूछा गया कि किससे मिलकर आई हैं, उन्होंने कहा कि मैं योगी जी से मिलकर आई। मैंने उनसे कहा कि मेरा स्कूल में एडमिशन करवा दें। जिस पर उन्होंने कहा कि मैं करवा दूंगा। मुख्यमंत्री से मिलकर प्रफुल्लित वाची ने बताया कि योगी जी ने मुझे बिस्कुट और चॉकलेट भी दी।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button