India

यूपी टूरिज्म को मिला ‘सेवन स्टार्स लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स 2025’

Lucknow: यूपी टूरिज्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ‘सेवन स्टार्स लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स 2025’ में प्रदेश को ‘बेस्ट स्पिरिचुअल टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान पुर्तगाल में आयोजित समारोह में भारत के राजदूत पुनीत रॉय कुंदल ने यूपी टूरिज्म की ओर से ग्रहण किया।

यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस उपलब्धि को प्रदेश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक समृद्धि का वैश्विक सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यूपी आज तेजी से विश्व का आध्यात्मिक पर्यटन हब बन रहा है। यह सम्मान हमारे राज्य की उस विशेष पहचान को और मजबूत करता है, जहां आस्था, भक्ति और दिव्यता की परंपरा सदियों से प्रवाहित हो रही है।

यूपी टूरिज्म को मिला ‘सेवन स्टार्स लग्जरी हॉस्पिटैलिटी एंड लाइफस्टाइल अवार्ड्स 2025’

इसे भी पढ़ें: UPPCL: ट्रिपिंग होने पर लखनऊ में गोमती नगर के एसडीओ और एक्सईएन हटाए गए

पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उत्तर प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है, बल्कि यह राज्य की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को भी दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना है जहां पर्यटक न केवल आध्यात्मिक शांति का अनुभव करें, बल्कि ग्रामीण, वेलनेस और ईको टूरिज्म जैसी विविध पर्यटन संभावनाओं का भी आनंद उठा सकें।

जयवीर सिंह ने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश में आधुनिक पर्यटन ढांचे, अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और अभिनव पहलों को और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि हर पर्यटक का अनुभव समृद्ध, आनंददायक और यादगार बन सके। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर यह साबित किया है कि भारत का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक हृदय अब वैश्विक पर्यटन मंच पर अपनी चमक बिखेर रहा है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button