India
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्री बालाजी योग उपवन में योगाभ्यास, ताइक्वांडो का प्रदर्शन बना आकर्षण का केंद्र

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के अवसर पर लखनऊ के सेक्टर डी-1, एलडीए कानपुर रोड स्थित श्री बालाजी योग उपवन में श्री बालाजी योग परिवार की ओर से भव्य योग समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराते हुए प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ताइक्वांडो द्वारा आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यावती वार्ड-2 के पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नन्हे खिलाड़ियों, योग प्रशिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
इस अवसर पर ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी की प्रशिक्षक आकांक्षा विश्वकर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा की प्रभावशाली तकनीकों का प्रदर्शन किया। ताइक्वांडो की विविध तकनीकों ने उपस्थित दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया और सभी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. सीपी गौड़, सुनील कुमार त्रिपाठी, विपिन कुमार राय, चंद्र मोहन यादव, राजाराम जी, डॉ. पीके बाजपेई, राजेश मिश्रा, नीरज साहू, शत्रुध्न, अर्चना त्रिपाठी, कौशल्या जी, पारुल, ज्योति, पूजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह जानकारी ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक मास्टर अतुल यादव द्वारा दी गई।




