UP

Lucknow: उन्नति फाउंडेशन ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, बांटी खुशियां और जगाई शिक्षा की अलख

लखनऊ: उन्नति फाउंडेशन (Unnati Foundation) के संस्थापक रोहित सिंह के नेतृत्व में ‘आओ मिलकर खुशियां बांटे, जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाएं’ अभियान के तहत शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में विशेष वितरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्था की युवा टीम ‘कवच’ ने जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को गर्म कपड़े, राशन और पढ़ाई-लिखाई का सामान वितरित किया।

इस अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था के संस्थापक रोहित सिंह एवं उन्नति की युवा टीम कवच से हर्ष गोस्वामी, शैलजा, हर्ष अवस्थी, अनिकेत ,लकी, सैफ लोग मौजूद रहे‌ उन्नति की युवा टीम ने झुग्गी झोपड़ी में कपड़े एवं खाने पीने का सामान के साथ-साथ उनको पढ़ाई लिखाई के लिए जागरूक किया गया।

हर्ष ने बच्चों को कॉपी, पेंसिल‌ आदि स्टेशनरी का सामान तथा अनिकेत ने खाद्य सामग्री का वितरण किया साथी में लकी ने बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया बच्चों से कुछ प्रश्न उत्तर भी पूछे गए सही जवाब देने वाले को प्रोत्साहन के लिए इनाम भी दिया गया अनिकेत एवं हर्ष ने भी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना की उचित सुझाव दिया एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी उसके बाद अनिकेत, सैफ ने लोगों को शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी

कार्यक्रम के अंत में संस्थापक रोहित सिंह ‌द्वारा स्वच्छता ,स्वास्थ ,शिक्षा सुरक्षा ,स्वदेशी एवं समृद्ध भारत कैसे बनाएं उसकी जानकारी लोगों को बताई गई एवं सबको शपथ दिलाई कि हम अपने आसपास स्वच्छता जरूर रखेंगे और नशा से दूर रहेंगे‌ तथा नशा मुक्त भारत बने उसके लिए सभी युवा जनों के साथ झुग्गी झोपड़ी के लोगों को ना नशा करेंगे ना किसी को करने देंगे ऐसी शपथ भी दिलाई

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button