UP

सीतापुर में ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ का जोरदार समापन, रोजगार को लेकर सरकार पर तीखे सवाल

सीतापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ का समापन भवाना में एक बड़ी सभा के साथ हुआ। सभा में वक्ताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई।

IMG 20260228 WA0061

कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुपम राठौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षित और अशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने में सरकार विफल रही है। अगर रोजगार नहीं तो सरकार भी नहीं रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार न देने वाली सरकार को बेरोजगार पलट देंगे।” उन्होंने दावा किया कि सीतापुर में लगभग 10 लाख मनरेगा मजदूर और 8 लाख शिक्षित बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

इस अवसर पर शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि “मनरेगा सामाजिक परिवर्तन का हथियार है।” वहीं विष्णु गौतम ने इसे गरीबों की जीवन रेखा बताया।

सुनीला रावत ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के 82 हजार मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है और क्षेत्रीय विधायक इस मुद्दे पर मौन हैं। उन्होंने कहा कि “रोजगार विरोधी जनप्रतिनिधियों को जनता इतिहास के कूड़ेदान में फेंक देगी।”

यात्रा का भवाना, सूहेतारा, मीरनगर सहित आधा दर्जन गांवों में भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर मनरेगा बचाओ संवाद सभाओं का आयोजन भी हुआ, जहां ग्रामीणों और मजदूरों ने रोजगार से जुड़ी समस्याएं रखीं।

कार्यक्रम का संचालन राजेश पाल ने किया। सभा में अंकित राज सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

‘मनरेगा बचाओ यात्रा’ के समापन के साथ ही रोजगार का मुद्दा एक बार फिर सीतापुर की राजनीति के केंद्र में आ गया है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button