MP Dial 112 Driver Recruitment: मध्य प्रदेश डायल 112 में ड्राइवर पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका
भोपाल: मध्य प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। मध्य प्रदेश में डायल 112 सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज (EMRI Green Health Services) द्वारा मध्य प्रदेश ‘डायल 112’ (Dial 112) आपातकालीन सेवा के लिए चालकों (Drivers) की भर्ती की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से वॉक-इन इंटरव्यू पर आधारित है, जिसका आयोजन भोपाल में किया जा रहा है।
पदों की जानकारी और शैक्षिक योग्यता
यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। चालक पद के लिए आवश्यक योग्यताएं इस प्रकार हैं:
उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास एक वैध एलएमवी (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम तीन वर्ष पुराना होना चाहिए। डायल 112 या किसी अन्य इमरजेंसी सेवा में कार्य कर चुके उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
-
आयु सीमा: आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 21 से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वॉक-इन इंटरव्यू का शेड्यूल
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू स्थल पर पहुंचकर इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।
-
इंटरव्यू की तारीख: 12 और 13 मार्च 2026
-
समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
इंटरव्यू का स्थान
उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर इस पते पर उपस्थित होना होगा: बी.एच.ई.एल. (BHEL) भेल दशहरा मैदान, कैरियर कॉलेज के पास, भोपाल, मध्यप्रदेश
साथ ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों की ओरिजिनल (मूल प्रति) और फोटोकॉपी दोनों साथ लानी होंगी। आवश्यक दस्तावेजों में शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट) , आधार कार्ड, वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL), अन्य संबंधित कागजात, पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
यह भर्ती अनुबंधित निजी संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से की जा रही है।




