Religion

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गूंजेगी संगीतमय श्रीराम कथा — “नदियों के राम”

नई दिल्ली: आगामी 19 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में संगीतमय श्रीराम कथा “नदियों के राम” का दिव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष कथा का वाचन विख्यात कथावाचक डॉ. अशोक हरिवंश “भैया जी” द्वारा किया जाएगा।

डॉ. अशोक हरिवंश पिछले कई वर्षों से सनातन संस्कृति और अध्यात्म के प्रचार-प्रसार हेतु देश-विदेश में सतत सक्रिय हैं। दण्डकारण्य क्षेत्र के बस्तर में जन्मे डॉ. हरिवंश वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में जॉइंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। राजनीति शास्त्र, मानव संसाधन एवं मानवाधिकार विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त डॉ. हरिवंश प्रशासनिक क्षेत्र में एक उत्कृष्ट अधिकारी के रूप में भी विख्यात हैं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कृपा एवं अपने पिता देहदानी हरिवंश चतुर्वेदी के निर्देशानुसार विगत पाँच वर्षों से डॉ. हरिवंश “राम से राष्ट्र तक” मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प निभा रहे हैं। धर्मपथ पर अग्रसर रहते हुए वे श्रीराम कथा वाचक के रूप में भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों का निरंतर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

विशेष रूप से डॉ. अशोक हरिवंश शिक्षा और राम, स्वास्थ्य और राम, नारी सम्मान और राम, दिव्यांग और राम, वृक्ष और राम, नदियों के राम, किन्नरों के राम जैसे नूतन विषयों पर शोधपरक कथाएँ प्रस्तुत करते हैं, जो समाज को समकालीन दृष्टि के साथ सनातन मूल्यों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में के. एन. गोविंदाचार्य उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मलहोत्रा, भाजपा के केंद्रीय महासचिव अरुण सिंह, लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू, जल योद्धा उमाशंकर पाण्डेय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

यह आयोजन अध्यात्म, संस्कृति और राष्ट्रचेतना के समन्वय का विशेष अवसर माना जा रहा है।

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button