India

पश्चिम बंगाल में ओबीसी मोर्चा सम्मेलन की तैयारियां तेज, भाजपा नेताओं की अहम बैठक

जादवपुर/पश्चिम बंगाल। आगामी ओबीसी मोर्चा सम्मेलनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में दिल्ली से आए भाजपा नेता अशोक यादव ने जादवपुर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ओबीसी मोर्चा सम्मेलन के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रनजीत देवनाथ तथा कार्यक्रम संयोजकों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सम्मेलन की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

नेताओं ने कहा कि ओबीसी वर्ग के हितों और उनके सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इन सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button