Health

महिला के पेट से निकाला 20 किलो का ट्यूमर

अस्पताल में पहली बार इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 20 किलो का ट्यूमर (20-kg Tumor) निकाला है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का दावा है कि अस्पताल में पहली बार इतने बड़े ट्यूमर की सर्जरी की गर्ई।

फैजाबाद निवासी रामधीरज की 45 वर्षीय पत्नी शैलेश कुमारी के पेट में सूजन व दर्द, भूख न लगना, कमजोरी की शिकायत थी। पेट बहुत फूला हुआ था। परिजनों ने महिला को बीते 10 दिसंबर को बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में दिखाया। जहां सर्जन डॉ. एस. के. सक्सेना ने मरीज की हालत देखकर उसे तुरंत भर्ती कर लिया। और विभिन्न जांचें करायी गयीं। जांच में पता चला कि पेट में काफी बड़ा ट्यूमर है।

महिला-के-पेट-से-निकाला-20-किलो-का-ट्यूमर

डॉ. सक्सेना का कहना है कि महिला को बीते एक साल से ट्यूमर की समस्या थी। इस दौरान उसने फैजाबाद व लखनऊ के कई अस्पतालों में दिखाया। लेकिन वहां से कोई लाभ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष से तकलीफ से जूझ रही महिला ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही थी। इस कारण उसके शरीर में खून की काफी कमी थी। आपरेशन करने से पहले खून चढ़वाया गया। फिर सारी तैयारी करके मंगलवार को ऑपरेशन किया गया। करीब ढाई घंटे तक चली सर्जरी के बाद महिला के पेट से ट्यूमर को निकाला जा सका।

इसे भी पढ़ें: विश्वविद्यालयों के शिक्षकों-कर्मचारियों को भी मिले कैशलेश चिकित्सा सुविधा : विजय बंधु

डॉ. सक्सेना ने बताया कि कई टुकड़े करके ट्यूमर को बाहर निकाला गया। इतने वजन के ट्यूमर की वजह से महिला के खाने की नली, छोटी व बड़ी आंत, टट्टी का रास्ता, पेशाब की थैली दबी हुई थी। ऑपरेशन के दौरान सभी अंगों को सुरक्षित करते हुए सावधानी से ट्यूमर निकालने में सफलता पाई गई। ट्यूमर में ठोस और द्रव्य दोनों अव्यव थे। मरीज अभी भर्ती है। स्वास्थ्य में सुधार है। सर्जरी टीम में एसके सक्सेना के अलावा जेआर डॉ. श्रीनाथ, नर्सिंग ऑफिसर उर्मिला व अंजना शामिल रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button