Health

परिवार कल्याण महानिदेशक ने किया स्टेट ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण

लखनऊ। परिवार कल्याण महानिदेशक ने बुधवार को नादरगंज स्थित स्टेट ड्रग वेयरहाउस का जायजा लिया। इस दौरान कई जगह गंदगी नजर आई, जिस पर उन्होंने सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के लिए पहुंचे परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. सुषमा सिंह के साथ निदेशक डॉ. दिनेश कुमार व संयुक्त निदेशक डॉ. उदय प्रताप भी थे। महानिदेशक ने कहा कि ड्रग हाउस में नियमित सफाई करें। उन्होंने परिवार नियोजन संबंधी दवाओं का पर्याप्त स्टाॅक रखने और अस्पतालों को मांग के मुताबिक परिवार नियोजन संबंधी दवाओं की आपूर्ति के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल आने वाले जरूरतमंद परिवार को भटकना नहीं पड़े।

महानिदेशक ने संयुक्त निदेशक (एल.एम.एस.) को निर्देश दिये कि एफ.पी.एल.एम.आई.एस. पोर्टल का नियमित अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें तथा राज्य, मंडल व जनपद स्तर पर गर्भ निरोधक सामग्री की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनाये रखें। जिससे कि लाभार्थी कोसमय से पर्याप्त मात्रा में गर्भ निरोधक सामग्री उपलब्ध हो सके।

उक्त के अतिरिक्त अधिशासी अभियंता, परिवार कल्याण महानिदेशालय को भी निर्देशित किया गया
कि परिसर में नव निर्मित स्टेट ड्राइवर हाउस नादरगंज, लखनऊ का नियमानुसार यथाशीघ्र हस्तान्तरण
करवाना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button