UP

Raebareli: प्राथमिक विद्यालयों को वितरित की गई स्मॉर्ट टीवी

सीखों, सिखाओं फाउण्डेशन और डालमिया भारत फाउण्डेशन के संयुक्त से प्रयासों से दी गई स्मॉर्ट टीवी

Raebareli: प्राथमिक विद्यालयों की बेहतरी के लिए सीखों, सिखाओं फाउण्डेशन और डालमिया भारत फाउण्डेशन के संयुक्त से प्रयासों से 800 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

इसी कड़ी में जिले के विद्यालयों में स्मॉर्ट टीवी (Smart TV) , यूपीएस और अन्य उपकरण उपलब्ध कराएं गए हैं। जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों को डिजिटल टीवी दी गई। नव भारत उदय कार्यक्रम के तहत उपकरण उपलब्ध कराएं गए।

सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई स्मॉर्ट टीवी से बच्चों को पढ़ाने में आसानी होगी। इस मौके पर दीनशाह गौरा ब्लॉक के 5, जगतपुर के 5 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को टीवी और अन्य उपकरण उपलब्ध कराएं गए।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button