India

डिजिटलाइजेशन, छात्र व अध्यापक उपस्थिति के को लेकर बीईओ राही ने दिए निर्देश

राही ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों की बीईओ बृजलाल ने की बैठक

रायबरेली। परिषदीय विद्यालय खुलने के बाद अधिकारियों और प्रधानाध्यापक के बीच में तैयारी को लेकर बैठक शुरू हो गई है। गुरुवार को राही ब्लॉक के संचालित प्राथमिक स्तर के परिषदीय विद्यालयों की आवश्यक बैठक कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी, राही में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता के खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल ने की।

बैठक में प्राथमिक स्तर के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल द्वारा विद्यालयों की पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन व छात्र व अध्यापक उपस्थिति को आनलाइन किये जाने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी व निर्देश दिये गये व विद्यालय में गतिमान ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि पर विस्तृत चर्चा की गई व उनकी रोकथाम व बचाव के उपयों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

एआरपी अजय सोनकर, डा0 रवीन्द्र कुमार यादव, डॉ. विनीत त्रिवेदी द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान सत्र में डी0एल0एड0 प्रशिक्षुओं द्वारा तीन चरणों में समस्त प्राथमिक विद्यालयों का निपुण एसेसमण्ट किया जाना है। साथ ही संदर्शिका का प्रयोग, व पुस्तकालयों का सुदृढीकरण एवं नियमित रूप से दीक्षा ऐप का प्रयोग किया जाना। बाल वाटिका व माता उन्मुखीकरण के बारे में जानकारी दी गई।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button