India

प्रधानों के सहयोग से आज चमक रहे राही ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय: बीईओ

सरकार की इच्छा शक्ति और कायाकल्प से बदल गई परिषदीय विद्यालयों की सूरत: गौरी राठौर

रायबरेली।
प्रधान, शिक्षक, ग्राम सचिव और एमएमसी के बीच में बेहतर तालमेल बनाने के लिए शुक्रवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी गौरी राठौर रही। संगोष्ठी में बेहतर काम करने वाले प्रधान और सचिव का सम्मान किया गया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित संगोष्ठी में खण्ड शिक्षाधिकारी बृजलाल ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प का बेहतर काम करने वाले ग्राम प्रधान बेला भेला, भांव, एकौना, मधुपुरी, कोडर जहानपुर, कनौली, तंबरपुर, सराय दामों, सराय मुगला, विनोहरा, सेमरा, परौरा के प्रधानों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों उत्कृष्ट कार्य कराने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों क्रमशः हंसराज सिंह, अविनाश सोनकर, पूर्णिमा सिंह, रणविजय सिंह, विजय प्रकाश भारती, सुधीर कुमार आदि को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानों के सहयोग आज राही ब्लॉक के परिषदीय विद्यालय चमक रहे हैं। खण्ड विकास अधिकारी गौरी राठौर ने कहा कि सरकार की तरफ से ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों को चमाने के प्रयास में हम लोगों की तरफ से बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 19 पैरामीटर को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालयों में बेहतर तरीके से बच्चों को पढ़ाएं, सरकार की तरफ से उनको सभी सुविधाएं दी जा रही है। संगोष्ठी का संचालन डा0 अभिषेक द्विवेदी ने किया। इस मौके पर उ0प्रा0वि0 रामगंज, प्रा0वि0 पूरे जमुनिहा, प्रा0वि0 तंबरपुर के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और नाटक प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर एआरपी अजय सोनकर, डा0 रवीन्द्र कुमार यादव, राजेश कुमार मिश्रा, प्रमेश शर्मा, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष दिलीप पाल, शिक्षक अजय सिंह, गजेन्द्र सिंह, दिलीप गुप्ता, दीप कुमार वर्मा, नागेन्द्र यादव, आशीष कुमार साहू, मीनाक्षी तिवारी, प्रीति वर्मा, संगीता अग्रहरि, बृजेश मौर्य, अभिषेक, अमित त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button