India

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कल, लागू हो जाएगी चुनाव आचार संहिता

लोकसभा चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के चुनाव के कार्यक्रम की घोष16 मार्च को की जाएगी। चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे इसकी घोषणा करेगा। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

इस दौरान चुनाव आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान करेगा। जिनमें ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। इस घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।

बता दें कि चुनावों की घोषणा से ठीक एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद आयोग के तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ करेंगे वोट

2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग वोट करेंगे। चुनाव आयोग की स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट के अनुसार वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है।

चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशियो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button