India

सीडीआरआई की राजभाषा पत्रिका ‘ज्ञान विज्ञान’ का लोकार्पण

लखनऊ: सीएसआईआर – केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई), लखनऊ में शुक्रवार 28 मार्च को संस्थान की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन द्वारा राजभाषा पत्रिका “ज्ञान विज्ञान” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विज्ञान को जनमानस तक सरल भाषा में पहुंचाने के उद्देश्य से यह पत्रिका एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य वैज्ञानिक डॉ. संजय बत्रा ने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से सीडीआरआई में हो रहे नवीन शोध एवं नवाचारों को हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आमजन को विज्ञान और अनुसंधान की नवीनतम जानकारी मिल सकेगी।

पत्रिका के संपादक एवं संस्थान के हिंदी अधिकारी श्री सचिन मिश्रा ने बताया कि “ज्ञान विज्ञान” में मधुमेह, फाइलेरिया, मानसिक स्वास्थ्य, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और औषधि अनुसंधान जैसे जनोपयोगी विषयों पर 30 से अधिक ज्ञानवर्धक लेख प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका हिंदी में वैज्ञानिक लेखन को एक नई दिशा प्रदान करेगी।

इस पत्रिका के प्रकाशन से हिंदी भाषा में वैज्ञानिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोगों को अनुसंधान की नवीनतम उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी।

इस अवसर पर संस्थान की राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य डॉ. संजीव यादव (प्रधान वैज्ञानिक), डॉ. विनीता त्रिपाठी (प्रधान वैज्ञानिक), संतोष शुक्ला (वैज्ञानिक), भास्कर ज्योति देउरी (वरिष्ठ प्रशासन नियंत्रक), रश्मि राठौर (प्रशासनिक अधिकारी), विनय कुमार (नियंत्रक, भंडार एवं क्रय), प्रख्यात कवि पंकज प्रसून (वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी), के.के. सक्सेना (अनुभाग अधिकारी), अनिल कुमार (निजी सचिव) एवं बिहारी कुमार (कनिष्ठ हिंदी अनुवादक) सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button