Health

अस्पतालों के रैैम्प पर न लगाये जायें चैनल गेट

Lucknow: लोकबंधु अस्पताल में बीते दिनों आग की घटना से सबक लेते हुए सभी अस्पतालों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है अस्पताल के रैम्प (Ramp)को चैनल गेट या किसी भी प्रकार से बंद न किया जाये ताकि आपातस्थिति में आसानी से निपटा जा सके।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि पिछले माह 14 अप्रैल को लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय (Lokbandhu Hospital) में आग लग गई थी। आग लगने की घटना के बाद हुई जांच में कमेटी की ओर से कई सिफारिशें प्रस्तुत की गई हैं।  सिफारिशों का प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों में पालन कराए जाने के लिए प्रमुख सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया था।

कमेटी ने अपने जांच रिपोर्ट में प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों के लिए अग्निशमन (Fire Fighting) के लिए सिफारिशें प्रस्तुत की हैं। सिफारिशों के अनुसार सभी अस्पताल कर्मियों को आग से बचाव की ट्रेनिंग दी जाये। चिकित्सालयों में समय-समय पर फायर मॉल ड्रिल कराया जाए, जिसमें समस्त चिकित्सालय स्टाफ को प्रशिक्षण, मरीजों की सकुशल निकासी तथा अग्निशमन व्यवस्था को सम्मिलित किया जाए।

सभी चिकित्सालयों में फायर फाईटिंग सिस्टम मानकों के अनुरूप स्थापित किए जाएं। भवन से धुआं बाहर निकलने की पर्याप्त व्यवस्था, स्टेयर केस एवं रैम्प पर पॉजिटिव प्रेशराईजेशन और प्राकृतिक वेंटीलेशन होना चाहिए। साथ ही स्टेयर केस एवं रैम्प को चैनल गेट आदि के माध्यम से बंद न किया जाए। सुरक्षित आवागमन के लिए उन्हें अवरोध मुक्त रखा जाए। चिकित्सालय भवनों के ओपेन एरिया को फाईबर सीट, टीन शेड, ग्लाय आदि से कवर न किया जाए। उक्त स्थान को वेंटीलेशन से खुला रखा जाए।

समस्त स्टाफ को फायर फाइटिंग की जानकारी तथा उसके उपयोग एवं चलाने का प्रशिक्षण, चिकित्सालय परिसर में एग्जिट साइन बोर्डों की स्थापना व अग्निशमन विभाग की गाइडलाइंस का पालन किया जाए। रोगियों एवं तीमारदारों की निवासी, फायर अलार्म, स्मोक हीट डिटेक्टर्स की स्थापना, चिकित्सालयों में समय-समय पर फायर सेफ्टी इग्जिट मॉकड्रिल कराए जाए।
सिफारिशों के अनुसार बिजली लाइनों को बिछाने के दौरान सावधानी बरतने, प्रत्येक सर्किट का लोड, बिजली सप्लाई के दो स्त्रोत, केबिल एवं तारों में जोड़ नहीं होना चाहिए।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button