UP

लखनऊ में मानसरोवर योजना के चिल्ड्रेन पार्क में धूमधाम से मना छठ महापर्व

LUCKNOW: लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। बड़ी संख्या में छठव्रती सुबह घाटों पर पहुंचे और सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़ा। इस दौरान सभी ने अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

लखनऊ के मानसरोवर योजना स्थित चिल्ड्रेन पार्क में भी छठ महापर्व की भव्य छटा देखने लायक थी। स्थानीय निवासियों ने परंपरा और श्रद्धा के साथ यह पर्व धूमधाम से मनाया। सन्ध्याकाल में अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने परिवार और समाज की मंगलकामना की।

इस धार्मिक आयोजन में श्रीमती मंजू यादव के नेतृत्व में चिल्ड्रेन पार्क परिवार की अन्य महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर पर्व की तैयारियां कीं और पूजा-अर्चना में भाग लिया। व्रतियों ने सूर्यदेव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करते हैं, बल्कि मोहल्ले में एकता और सौहार्द का संदेश भी फैलाते हैं। महापर्व में बच्चों और युवाओं ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे वातावरण जीवंत और उल्लासपूर्ण बना रहा।

चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन चावल और गुड़ से बने प्रसाद को ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हैं, और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।,

इस मौके पर आरके यादव, प्रवीण सिंह, अनुराग श्रीवास्‍तव, अजीत श्रीवास्‍तव, राजेश कुशवाहा, नवाब यादव, विकास श्रीवास्‍तव, अजय श्रीवास्‍तव, आरके रस्‍तोगी, अरुण तिवारी, एके वर्मा, उमाशंकर सचान, आशीष शुक्‍ला, सिद्धांत यादव, सहित अन्‍य लोगों ने परिवार सहित बढ़चढ़कर हिस्‍सा लिया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button