opinion

दवा लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह जरूर लें

विश्व फार्मेसी दिवस पर चीफ फार्मासिस्ट ने दवाओं के सुरक्षित उपयोग के बारे में दी जानकारी

Lucknow: बिना डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह लिए दवाओं का सेवन कई बार गंभीर दुष्परिणाम पैदा कर सकता है। विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर बलरामपुर अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट व उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के पूर्व सदस्य राजीव कुमार ने सलाह दी कि लोग आत्म-औषधि (सेल्फ मेडिकेशन) लेने से बचें।

दवा-लेने-से-पहले-डॉॅक्टर-या-फार्मासिस्ट-की-सलाह-जरूर-लें1-thecoverage
राजीव कुमार

उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज के उपचार की सफलता में फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी बेहद अहम है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित संघ के जिलामंत्री राजीव ने बताया कि फार्मासिस्ट मरीजों को सही दवा समय पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उसके सेवन के तरीके, संभावित दुष्प्रभाव और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी देते हैं। इसलिए उन्होंने कहा कि आज के समय में एंटीबायोटिक दवाओं का गलत और अनियंत्रित उपयोग बड़ी चुनौती है, जो भविष्य में दवा प्रतिरोध (ड्रग रेजिस्टेंस) जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: एनीमिया पर वार, मिलकर करेंगे हीमोग्लोबिन 12 के पार

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘फार्मेसी को सशक्त बनाना, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना’ फार्मासिस्टों की जिम्मेदारी को और रेखांकित करती है। बलरामपुर अस्पताल के फार्मासिस्ट दल भी इस दिशा में निरंतर कार्यरत हैं ताकि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और परामर्श मिल सके। उन्होंने फार्मासिस्टों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। साथ ही आम लोगों को सलाह दी कि किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर और फार्मासिस्ट की सलाह अवश्य लें, क्योंकि सुरक्षित दवा सेवन ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button