UP

तीसरे बड़े मंगल पर मानसरोवर योजना सेक्टर-ओ, लखनऊ में भव्य भंडारे का आयोजन

Lucknow: मानसरोवर योजना सेक्टर-ओ स्थित चिल्ड्रेन पार्क में मंगलवार को तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर चौथे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी देखी गई और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

भंडारे की शुरुआत पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

इस आयोजन में स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह, आर.के. यादव, अनुराग श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, आर.के. रस्तोगी, अजित श्रीवास्तव, अरुण तिवारी, राजेश कुशवाहा, विकास श्रीवास्तव, उमाशंकर सचान, आलोक उमराव सहित अनेक हनुमान भक्तगण उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

भक्तों ने बताया कि यह लगातार चौथा वर्ष है जब इस पार्क में बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द का संदेश भी देता है।

स्थानीय नागरिकों और आयोजकों ने इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता बनी रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button