India

गुड्डू मास्टर का कम्पोजिट विद्यालय लोदीपुर में हुआ सम्मान

रायबरेली। अपनी हंसमुख शैली और मिलसार रहे शिक्षक शफीकुर्रहमान उर्फ गुड्डू का सेवानिवृत्ति के बाद लगातार सम्मान समारोह जारी है। शुक्रवार को उनका सम्मान अमावां ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय लोदीपुर में किया गया। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने कहा कि अपनी मिलनसार शैली और लोगों के लिए सदैव सेवा हेतु तत्पर रहते थे, उसका ही नतीजा है कि वह हम लोगों के दिल से उतर नहीं पा रहे हैं।

बता दें अमावां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिलगी के प्रधानाध्यापक शफीकुर्रहमान उर्फ गुड्डू मास्टर 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हो गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति होने के बाद शुक्रवार को उनका सम्मान लोदीपुर विद्यालय के अध्यापक अशोक त्रिपाठी ने अपने विद्यालय में किया। उनका सम्मान करते हुए शिक्षक अशोक त्रिपाठी ने कहा कि गुड्डू मास्टर का व्यवहार सदैव ही बड़े भाई जैसा रहा है। उनका सम्मान करके हम लोग कृत्य हो रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने ‘कौन जा रहा मेरा ब्लॉक छोड़कर …’ गीत गाकर सबको रूला दिया। उन्होंने कहा कि यह मास्टर साहेब का व्यवहार ही है कि लगातार उनका सम्मान किया जा रहा है।

शिक्षक राजेश सिंह ने कहा कि एनपीआरसी के तौर हमें जिम्मेदारी देने के लिए गुड्डू मास्टर जी ने प्रोत्साहित किया था।

­शिक्षक दीपेश वर्मा ने कहा कि सीनियर लोगों के अनुभवों से हम नए लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संकुल बल्ला के नोडल नीरज कुमार ने कहा कि गुड्डू मास्टर सदैव ही अपने संकुल को आगे बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ नया करने के लिए हम लोगों को प्रोत्साहित करते रहते थे। सर के सेवा में न रहने की हम लोगों को कमी सदैव ही खलेगी। उनका मार्गदर्शन लेने के लिए हम लोग सदैव ही संकुल बैठक में बुलाते रहेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान, शिक्षक रितेश सिंह, रेहाना, प्रवेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button