Rooftop Solar: लखनऊ बना देश का नंबर-1 जिला, PM Surya Ghar Yojana के टॉप-100 में यूपी के 17 शहर

लखनऊ: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के तहत स्वच्छ और हरित ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) संयंत्र लगाने के मामले में राजधानी लखनऊ पूरे देश में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही, देश के टॉप-100 जनपदों की राष्ट्रीय सूची में यूपी के 17 जिलों ने अपनी जगह बनाई है।
लखनऊ नंबर-1, वाराणसी और कानपुर भी टॉप-15 में
यूपी नेडा (UP NEDA) के डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने बताया कि लखनऊ में अब तक 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ लखनऊ लगातार देश का नंबर-1 जनपद बना हुआ है।
- प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी ने 48,829 संयंत्रों के साथ देश में 10वां स्थान हासिल किया है।
- औद्योगिक शहर कानपुर नगर 43,289 संयंत्रों के साथ 14वें स्थान पर है।
- इस प्रकार, देश के शीर्ष 15 जनपदों में उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहर (लखनऊ, वाराणसी और कानपुर नगर) शामिल हैं।
उपभोक्ताओं को हो रहा सीधा आर्थिक लाभ
राज्य में रूफटॉप सोलर को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के सरलीकरण, समयबद्ध स्वीकृति और सब्सिडी वितरण की प्रभावी व्यवस्था ने इस अभियान को नई गति दी है। उपभोक्ता अब न केवल बिजली बिल में भारी बचत कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को भेजकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन (Green Energy) को बढ़ावा मिल रहा है और कार्बन उत्सर्जन में कमी आ रही है।
यूपी में ‘डबल सब्सिडी’ का बंपर फायदा: पाएं 1.08 लाख रुपये तक की छूट
पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं को ‘डबल सब्सिडी’ का लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के साथ-साथ यूपी सरकार (UPNEDA) भी अपनी तरफ से अतिरिक्त आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे कुल सब्सिडी 1,08,000 रुपये तक पहुंच जाती है।
कितने किलोवाट (kW) पर कितनी सब्सिडी मिलेगी?
- 1 किलोवाट (1 kW): ₹30,000 (केंद्र) + ₹15,000 (राज्य) = कुल ₹45,000
- 2 किलोवाट (2 kW): ₹60,000 (केंद्र) + ₹30,000 (राज्य) = कुल ₹90,000
- 3 किलोवाट (3 kW) या अधिक: ₹78,000 (केंद्र) + ₹30,000 (राज्य) = अधिकतम ₹1,08,000
राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद





