UP

लखनऊ में 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ: Yogi Adityanath ने रविवार को Lucknow में आयोजित एक कार्यक्रम में नव चयनित 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इनमें 1,097 महिलाएं और 131 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का प्रतीक है। जब नर्सिंग कर्मियों की संवेदनशीलता मरीजों के साथ जुड़ती है, तो उसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिलते हैं।

उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत की गई हैं, जो प्रदेश सरकार की ईमानदार कार्यप्रणाली को दर्शाती हैं।

Chaitra Navratri (वासंतिक नवरात्रि) के पावन अवसर पर बेटियों को बड़ी संख्या में मिली यह सफलता नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे अपनी सेवा भावना से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेंगे।

 

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button