UP

पांच अगस्त से अयोध्‍या में होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत 5 अगस्त से अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में होने जा रही है। यह भर्ती सेना की एआरओ (आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस) अयोध्या की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 13 जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे।

सेना ने इस भर्ती रैली के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस बार केवल वही अभ्यर्थी मैदान में उतर सकेंगे, जिन्होंने पहले हुई लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण में भाग लेना होगा।

रैली कार्यक्रम (तिथि – जिले)
▪️ 5 अगस्त: अमेठी, कौशांबी
▪️ 6 अगस्त: रायबरेली
▪️ 7 अगस्त: प्रतापगढ़
▪️ 8 अगस्त: अयोध्या, सिद्धार्थनगर
▪️ 9 अगस्त: प्रयागराज
▪️ 10 अगस्त: सुलतानपुर, बस्ती
▪️ 11 अगस्त: अंबेडकरनगर, महाराजगंज
▪️ 12 अगस्त: संत कबीरनगर, गोंडा
▪️ 13 अगस्त: अमेठी, कौशांबी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, सुलतानपुर, बस्ती
▪️ 14 अगस्त: गोंडा, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज
▪️ 15 अगस्त: मेडिकल, फिटनेस व चिकित्सा परीक्षण

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button