UP

New Record: सोमवार की रात यूपी में बिजली की डिमाण्ड 30,590 मेगावाट हुई

यूपी में बिजली डिमाण्ड का इस साल का नया रिकॉर्ड

Lucknow: यूपी ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अत्यधिक गर्मी व उमस के बीच विद्युत मांग में अप्रत्याशित वृद्धि हुई। प्रदेश में बिजली (Electricity) की मांग ने इस साल का नया रिकॉर्ड (Record) बनाया है। सोमवार की रात नौ बजे बिजली की डिमाण्ड 30,590 मेगावाट तक पहुंच गई। प्रबंधन ने इस मांग को पूरा करने का दावा किया। आने वाले दिनों में पीक डिमाण्ड (Peak Demand) और बढऩे की उम्मीद है।
पिछले साल प्रदेश में बिजली की सर्वाधिक मांग 30,618 मेगावाट दर्ज की गई थी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस साल बिजली की पीक मांग 32000 मेगावाट से अधिक जा सकती है जिसको पूरा करने के लिए विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप निरंतर विद्युत आपूर्ति देने के साथ सभी विद्युत कर्मी जनता जनार्दन की सेवा के लिए सजग और तत्पर है। ऐसे समय में प्रदेश वासियों का सहयोग प्रार्थनीय है। सभी को देश एवं प्रदेश के हित में अनावश्यक बिजली के प्रयोग से बचना होगा। ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मियों को निर्देशित किया है कि प्रदेश में बढ़ रही विद्युत मांग को पूरा करने के लिए सभी कार्मिक सजग और तत्पर रहे। भीषण गर्मी में विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। जहां कहीं से भी विद्युत व्यवधान की शिकायतें आएं उसका तत्काल समाधान कराया जाए। ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर निर्धारित समय पर बदले। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति भी सुचारू रहे, इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाए। अनुरक्षण कार्यो को लेकर अनावश्यक विद्युत आपूर्ति बाधित न की जाए। शटडाउन ऐसे समय न लिया जाए, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related Articles

Back to top button