Sports

Lucknow Premier League : ट्रायल हुए पूरे, अब जनवरी में सजेगा खिलाड़ियों का बाज़ार; 500 क्रिकेटर्स पर लगेगी बोली

लखनऊ नवाबों के शहर लखनऊ में क्रिकेट का रोमांच जल्द ही अपने चरम पर होगा। आईपीएल (IPL) की तर्ज पर पहली बार आयोजित की जा रही ‘लखनऊ प्रीमियर लीग’ (LPL) की तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु चल रहे ट्रायल मंगलवार को समाप्त हो गए। अब सभी की निगाहें जनवरी में होने वाली नीलामी (Auction) पर टिकी हैं।

1200 में से चुने गए 500 धुरंधर क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (CAL) और क्वैड स्पोर्ट्स (Quad Sports) द्वारा आयोजित इस लीग को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी में 26 दिसंबर से शुरू हुए ट्रायल में करीब 1200 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रायल को एक दिन के लिए बढ़ाना पड़ा, जो मंगलवार (30 दिसंबर) को संपन्न हुआ। इन 1200 खिलाड़ियों में से करीब 500 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो अब जनवरी में होने वाली नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।

मार्च में शुरू होगा एलपीएल का रोमांच

आयोजकों के अनुसार, एलपीएल का पहला संस्करण मार्च माह में खेले जाने की संभावना है। यह लीग लखनऊ के क्रिकेट को एक नई पहचान देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। ट्रायल के दौरान क्वैड स्पोर्ट्स के सीईओ आकाश उपाध्याय ने बताया कि खिलाड़ियों का उत्साह देखकर उम्मीद है कि मार्च में होने वाला यह टूर्नामेंट बेहद सफल रहेगा। जल्द ही ऑक्शन की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 9th Wushu National Federation Cup: यूपी ने रचा इतिहास, 9 गोल्ड के साथ जीते 31 मेडल, सीनियर टीमें टॉप-4 में

दिग्गजों ने परखी प्रतिभा

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के कौशल का आंकलन बेहद बारीकी से किया गया। चयन समिति में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सीएएल (CAL) की चयन समिति के चेयरमैन ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व रणजी खिलाड़ी आरिश आलम और अभिनव दीक्षित शामिल थे। इनकी निगरानी में ही अंतिम पूल के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इन 6 टीमों के बीच होगी टक्कर

ट्रायल के दौरान लीग की सभी छह फ्रेंचाइज़ियों के स्काउट्स (Scouts) भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी टीमों के लिए टैलेंट की पहचान की। लखनऊ प्रीमियर लीग में निम्नलिखित 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं:

  • लखनऊ चैलेंजर्स (Lucknow Challengers)

  • लखनऊ पैंथर्स (Lucknow Panthers)

  • लखनऊ एसेज़ (Lucknow Aces)

  • लखनऊ लायंस (Lucknow Lions)

  • लखनऊ नवाब्स (Lucknow Nawabs)

  • लखनऊ स्ट्राइकर्स (Lucknow Strikers)

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button