India

PM मोदी ने ओडिशा के पहाड़पुर गांव से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर उनके पैतृक गांव पहाड़पुर, ओडिशा से उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, Honoured to be in Pahadpur village, Odisha with Rashtrapati Ji and that too on her birthday. This is her village and the work that she has done is truly inspiring. Praying for her long and healthy life.”

पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति जी के गांव में होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यों को प्रेरणादायक बताया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

Slide 1 | IMG 20260620 WA0012
Slide 2 | IMG 20260620 WA0013
Slide 3 | IMG 20260620 WA0014

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव में हुआ था। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और उनके सरल जीवन व जनसेवा के कार्यों की देशभर में सराहना होती है।

    पीएम मोदी का पहाड़पुर गांव दौरा और जन्मदिन पर दी गई बधाई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

    Shailendra Yadav

    शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button