India

स्कूल चले हम का संदेश देकर बच्चों ने मनाया वार्षिकोत्सव

रायबरेली। मुंशीगंज स्थित सुपर किड्स प्ले ग्रुप स्कूल में प्ले ग्रुप ,एल के जी, यूकेजी के प्यारे बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विभिन्न कलाओं के माध्यम से प्रोग्राम प्रस्तुत करके में आए हुए सभी अतिथियों एवं सभी दर्शकों का दिल जीता।

प्रोग्राम की शुरुआत विशेष अतिथि हिंदी के लिए विख्यात शिक्षक धर्मेंद्र वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में आए न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल के प्रबंधक डॉ. शशिकांत शर्मा ने छोटे बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। यूनिटी इन डाइवर्सिटी की थीम पर सुपर किड्स के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी।

शशिकांत शर्मा ने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसा साधन है जिसके माध्यम से हम जीवन के विभिन्न दुखों से छुटकारा पा सकते हैं इसलिए आप सभी लोग अपने बच्चों को कही भी भेज कर शिक्षित जरूर करें। सुपर किड्स की मूल संस्था सुपर 33 से विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित अधिकारियों निधि श्रीवास्तव (युवा कल्याण अधिकारी अमेठी ), प्रदीप यादव (मार्केटिंग इंस्पेक्टर ), पंकज जायसवाल (ऑडिटर कैग) सहित आए हुए चयनित अन्य छात्रों ने संघर्षों एवं सफलता को साझा करके लगातार जीवन में बढ़ने की प्रेरणा दी।

संस्था के प्रबंधक रमेश चंद्र चौरसिया ने बताया कि इसके पूर्व मुंशीगंज क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों को प्ले ग्रुप जैसी सुविधाओं के लिए रायबरेली आने और जाने में बड़ी दिक्कतों का सामना उनके माता-पिता को करना पड़ता था, लेकिन अब मुंशीगंज क्षेत्र में सुपर किड्स की स्थापना के बाद यहां के अभिभावकों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा उनके घर के समीप ही मिल रही है।

सुपर किड्स परिवार की प्रिंसिपल अनुपमा ने बताया कि छोटे बच्चों को 3 घंटे से ज्यादा अगर स्कूल में रोका जाता है, तो बच्चे कुछ दिन बाद स्कूल जाने से कतरनी लगता हैं क्योंकि यह उम्र उनके सर्वांगीर विकास की है इसलिए छोटे एवं बड़े बच्चों की स्कूल की साम्यवादी अलग-अलग ही होनी चाहिए।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button