Health

राम सागर मिश्र अस्पताल में इंटर्नशिप कर सकेंगे छात्र

Lucknow: अब बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र अस्पताल (RSM Hospital) में भी छात्र इंटर्नशिप कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। अभी तक राजधानी के तीन अस्पतालों में ही इंटर्नशिप की सुविधा है।
अस्पताल के सीएमएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि आयुष (आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथ) के छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप की सुविधा शुरू की गयी है। बलरामपुर, सिविल और लोकबंधु अस्पताल में ही अभी इंटर्नशिप करायी जाती है। अब राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भी इंटर्नशिप होने से बक्शी का तालाब व उसके आस-पास के छात्र-छात्राओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इंटर्नशिप के छह माह छात्रों को मरीजों का इलाज की बारीकी सिखाई जाएगी। दवाओं की जानकारी एवं मरीजों से व्यावहार भी सिखाई जायेगी।

इसे भी पढ़े: बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि इंटरव्यूह व शैक्षिक अंकों के आधार पर इंटर्नशिप के लिए चयन किया जाएगा। फिलहाल हॉस्पिटल में करीब 20 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि महानिदेशक प्रशिक्षण की अनुमति के बाद आयुष छात्रों की इंटर्नशिप शुरू की गई है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button