Sports

एसजीपीजीआई ने एम्स सुपरटे को 23 रन से पराजित किया

विट्रो टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एसजीपीजीआई लगातार दूसरी बार बना चैंपियन
LUCKNOW: एसजीपीजीआई ने विट्रो टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एम्स सुपरटेक को 23 रन से हराकर दूसरी बार खिताब जीता है। दिल्ली एम्स की ओर से आयोजित हारकोर्ट बटलर मैदान पर फाइनल मुकाबला हुआ।

कप्तान डीके सिंह की अगुआई में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजीपीजीआई ने आलोक कुमार 28 गेंद में 65 रनकी दमदार पारी के दम पर 193 रन बनाए। जवाब में एम्स सुपरटेक 169 रन ही बना सकी। आलोक को फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच दिया गया।

वहीं अजीत कुमार वर्मा को चार मैचों में 16 विकेट लेने पर सिरीज बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। जबकि सौरभ रौतेला मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। अंकित और फिलिप ने भी अच्छी गेंदबाजी में योगदान दिया। टीम के लखनऊ पहुंचने पर एसजीपीजीआई निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button