द ऑफ पब्लिक इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

लखनऊ। द ऑफ पब्लिक इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज लखनऊ के मेधावी छात्रा सौम्या वर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सौम्या ने प्रदेश में नवी रैंक हासिल की है।
इसके अलावा कक्षा 12 के दिवाकर कुमार, 93.8 % सालेहा खातून 91.8 % तथा कक्षा 10 की खुशी 92.83 % राज कश्यप 92.83% आयुष 91.33 % अनुष्का 90.83 % रिया 90.33 % अखिलेश 90% अंक प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया।
इसके अलावा अन्य मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रबंधक राम जनम सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत करके कॉलेज के साथ-साथ अपने माता-पिता का भी नाम ऊंचा किया है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




