Sports

उत्तर प्रदेश के आशीष व सौरव ने पुरुष 2000 मीटर ओपन में जीता कांस्य पदक

41वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आशीष गोलियान व सौरव कुमार ने 41वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में पुरुष 2000 मी.ओपन पेयर्स में कांस्य पदक जीता। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र रोइंग एसोसिएशन की देखरेख में गत 28 जनवरी से 3 फरवरी 2024 तक आयोजित प्रतियोगिता में  यूपी की जोड़ी ने 07:13.8 सेकेंड के समय के साथ यह सफलता हासिल की।

यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने देते हुए बताया कि इस स्पर्धा का स्वर्ण आर्मी के बाबू लाल यादव व लेखराम ने 07:06.0 सेकेंड के समय के साथ जीता। रजत पदक सर्विसेज के इकबाल सिंह व सनी कुमार ने 07:09.2 सेकेंड के समय के साथ मिला।

आशीष गोलियान व सौरव कुमार के कांस्य पदक जीतने पर उत्तर प्रदेश रोइंग टीम के चयन कमेटी के चेयरमैन आईपीएस आदित्य मिश्रा, संरक्षक आईपीएस डॉ. आरपी सिंह, आईपीएस राजीव त्रिवेदी, आईपीएस गोपाल गुप्ता सेवानिवृत्त, डीजी रेनुका मिश्रा, आईपीएस बिनोद कुमार सिंह ने बधाई दी।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button