UP

रायबरेली: बीईओ मुकेश कुमार पर जानलेवा हमला, संघ ने डीएम-एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

बीईओ मुकेश कुमार पर हमले के बाद संघ ने की सुरक्षा की मांग, डीएम और एसपी को संघ ने ज्ञापन भेजकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

रायबरेली। मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) खीरों मुकेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर्स (बीईओ) संघ में भारी आक्रोश है। घटना से नाराज जिले के बीईओ संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की और जल्द से जल्द खुलासे की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस घटना के बाद बीईओ में काफी नाराजगी है। बीईओ संघ ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।

बता दें, मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार (पदोन्नति के बाद पीईएस ) जब अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने के बाद वापस आ रहे थे कि तभी बछरावां के रैन गांव के पास घात लगाएं बदमाशों ने उन्हें रोकर मारपीट की थी। यहीं नहीं साथ में बैठे शिक्षक राजेश सिंह की पिटाई करते हुए उनका सिर फोड़ दिया था। घटना के बाद से ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में बीईओ संघ के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हमले के मुख्य आरोपियों को तत्काल चिह्नित कर उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी करके उन्हें जेल भेजा जाए। बीईओ संघ के महामंत्री बृजलाल वर्मा ने कहा कि इस घटना के बाद फील्ड ड्यूटी के दौरान अब असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यवाही की जाए जो कि एक मिसाल बने और कोई भी अधिकारियों के साथ में ऐसी वारदात न कर सकें।
ज्ञापन देने के दौरान मौके पर बीईओ बीरेंद्रनाथ द्विवेदी,अवनीश गुप्ता, सत्य प्रकाश सिंह, विजय प्रकाश, सत्य प्रकाश यादव, नन्दलाल, राजीव ओझा, अरविंद सिंह आदि बीईओ मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button