UP

KGMU : विश्‍व पर्यावरण दिवस पर क्‍वीन मेरी में प्रो. हेम प्रभा गुप्ता की याद में लगाए गए पौधे

विश्‍व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के क्‍वीन मेरी अस्‍पताल में भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ऑब्‍स एंड गाइनीकोलॉजी विभाग की पूर्व प्रो. हेमप्रभा गुप्‍ता की याद में भी पौधे लगाए गए। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही प्रो. हेमप्रभा गुप्‍ता की मृत्‍यु हो गई थी।

आब्‍स एंड गाइनीकोलॉजी विभाग के पीपीओटी गार्डेन एरिया में पौधे रोपित किए गए। विभागाध्‍यक्ष प्रो. रेखा सचान की मौजूदगी में समस्‍त फैकल्‍टी सदस्‍यों ने पौधारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्‍सा लिया। इस अवसर पर रेजीडेंट डॉक्‍टर्स, कर्मचारी सहित अन्‍य लोग भी मौजूद रहे।

डॉ. रेख सचान ने इस मौके पर मौजूद लोगों को विश्‍व पर्यावरण दिवस एवं पौधारोपण के बारे में जानकारी उन्‍होंने। उन्‍होंने बताया पेड़ पौधाें से ही जीवन है। हमारे आस पास जितनी हरियाली होगी उतनी साफ एवं स्‍वच्‍छ वातावरण होगा।

इस मौके पर डॉ. सुजाता, डॉ. सीमा मेहरोत्रा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. स्‍मृति अग्रवाल, डा. सुचि अग्रवाल, डॉ. वंदना सोलंकी, डॉ. सुचि अग्रवाल, डॉ. मोना असनानी सहित अन्‍य डॉक्‍टर्स व कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button